बड़हरिया: चोरों ने पत्रकार के घर किया डेढ़ लाख की चोरी

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के बड़हरिया थाना क्षेत्र के बड़हरिया-तरवारा मुख्यमार्ग के पहाड़पुर गांव के स्व. अब्दुल हकीम के पुत्र व एक निजी चैनल के पत्रकार मो फारूक अहमद के घर में अज्ञात चोरों ने घुस कर सोमवार की रात लाखों रुपये की संपत्ति चोरी कर ली. बताया जाता है कि सोमवार की रात मो. फारुक के सभी परिजन भोजन करने के बाद घर पर सोया हुए थे. तभी चोर घर के पीछे से सीढ़ी लगाकर आंगन में उतर आये व तीन कमरों के दरवाजे की कुंडी को तोड़ दिया. फिर चोरों ने बॉक्स में रखे नगद 40 हजार रुपये, सोना के 90 हजार रुपये का आभूषण, तांबे बर्तन, महंगी साड़ियां, जमीन के कागजात, पासपोर्ट, आधार कार्ड सहित अन्य सामान को लेकर आसानी से घर के खिड़की से भाग निकले. चोरों ने आंगन में उतरने के बाद घर के पीछे का दरवाजा को खोल दिया था.

चोरी की घटना की जानकारी तब हुई जब पत्रकार मो फारूक का भांजा मो. सलमान अहमद रात को दो बजे किसी काम को लेकर जगा. उन्होंने देखा कि घर के तीन कमरों के दरवाजे व खिड़की खुले पड़े हैं. तब उन्होंने शोर मचाना शुरू किया. तब जाकर परिजन सहित पड़ोसी जग गए. बताया जाता है कि चोरों ने चोरी के कुछ सामान को घर के बगल के खेत मे फेंक दिया था तो बक्सा को बड़हरिया-सदरपुर के बीच में मेन रोड पर फेंक दिया था. इधर परिजन सहित ग्रामीण रात भर सदरपुर के चंवर में चोरों की तलाशी करते रहे. चोरी की घटना की सूचना पाकर थानाध्यक्ष प्रवीण प्रभाकर ने एएसआइ राजकुमार कश्यप को दल बल के साथ घटनास्थल पर जाकर छानबीन करने का निर्देश दिया. पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की छानबीन की व खेतों में बिखरे सामानों का जायजा भी लिया. पीड़ित पत्रकार ने थाना में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है.

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024