बड़हरिया: पेंशनधारी के जेब से उचक्कों ने उड़ाए 30 हजार

परवेज अख्तर/सिवान: बड़हरिया सेंट्रल बैंक परिसर से गुरुवार की दोपहर में पेंशनधारी के जेब से उचक्कों ने 30 हजार रुपये उड़ा लिए। इस घटना के बाद बैंक परिसर में अफरातफरी मच गई। ज्ञात हो कि थाना क्षेत्र के फाजिल टोला निवासी सेवानिवृत्त शिक्षक महमूद अहमद सेंट्रल बैंक से रुपये की निकासी करने गए थे। वे अपने खाते से 30 हजार रुपये निकासी की और बैलेंस जानकारी के लिए दूसरे काउंटर पर पहुंचे। तभी उचक्कों ने उनके जेब से 30 हजार रुपये निकाल फरार हो गए। कुछ देर के बाद शिक्षक महमूद अहमद को पता चला कि उनके जेब से रुपये गायब हैं वे सन्न रह गए।

इस दौरान बैंक परिसर में अफरातफरी मच गई। इसकी सूचना शाखा प्रबंधक की अनुपस्थिति में एफओ को दी गई। इस दौरान सीसी फुटेज को भी खंगाला गया। इसमें एक युवक पेंशनधारी से रुपये निकालते हुए दिखाई दे रहा है, लेकिन उसकी तस्वीर स्पष्ट दिखाई नहीं दे पा रही है। वहीं घटना के करीब दो घंटे बाद पीएसआइ कुमारी वंदना जब अपनी ड्यूटी पर आई तो उसे कुछ ग्राहकों ने घटना की सूचना उन्हें दी। उन्होंने घटना की सूचना पुलिस को नहीं देने पर एफओ ऋषभ कुमार को फटकार लगाई। एफओ ने बताया कि शाखा प्रबंधक नहीं है। इसलिए मैं थाने को सूचना देना उचित नहीं समझा। पीएसआइ ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026