परवेज अख्तर/सिवान: जिले के बड़हरिया थाना क्षेत्र के जीएम हाई स्कूल बड़हरिया से चोरो नें लगभग 60 पीस लोहे का बेंच चुरा लिया। घटना सोमवार की रात 9 बजे की बताई जाती है। प्रधानध्यापक शाहजाद आलम मंसूरी ने बताया कि स्कूल में वैक्सीनेशन सेंटर होने के कारण कुछ बेंच बरामदे में और कुछ बेंच प्रयोगशाला के पास रखा गया था। उन्होंने बताया कि सोमवार की रात करीब 9 बजे अज्ञात चोरों ने कुछ लोहे के बेंच का पटरा उखाड़कर फेंक दिया और लोहे का फ्रेम लेते गए। उन्होंने बताया कि मेन गेट बन्द होने के कारण चोरों ने बेंच को स्टेडियम के चबूतरे पर गिरा दिया और उसके बाद ट्रेक्टर या ठेले पर लाद कर लेकर चले गए। बताया जाता है कि चतुर्थवर्गीय कर्मचारी योगेंद्र यादव सहित अन्य ग्रामीणों ने एक चोर को पकड़कर पुलिस के हवाले भी कर दिया।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…