बड़हरिया: बीती रात चोरों ने दो घरों को बनाया निशाना

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के बड़हरिया थाना क्षेत्र के कैलखुर्द गांव के कैलाश भगत के घर से पीछे के दरवाजे से ऊपर छत पर चढ़कर चोरों ने एलसीडी, 50हजार रुपये नगद व तीन लाख रुपये के जेवरात की चोरी कर ली. वहीं  चोरों उसी गांव के मेवालाल भगत के घर के मेन दरवाजा तोड़कर दो लाख रुपये नगद, डेढ़ लाख रुपये के गहना, मोबाइल, एलइडी टीवी आदि की चोरी कर ली. बतादें कि मेवालाल भगत की शादी तय है.

वे अपनी बेटी की शादी के लिए नगद व गहने घर में रखे थे. लेकिन चोरों ने उनके अरमानों पर पानी फेर दिया. ग्रामीणों के अनुसार चोरी उस वक्त हुई, जब सभी घर के लोग खाना खाकर सो गए थे.जैसे ही सुबह नींद खुली तो उन्होंने देखा कि दरवाजे का ताला टूटा हुआ है व एक घर के पीछे की खिड़की खुली हुई है. इसकी सूचना परिजनों ने बगल के त्रिलोकहता स्थित पुलिस चौकी को दी. सूचना पाकर एएसआइ संतोष कुमार दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे. घरों का निरीक्षण किया.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026