बड़हरिया: शराब के कारोबार करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा

  • जिस पदाधिकारी व चौकीदार के क्षेत्र में शराब बरामद की जाएगी उसे सस्पेंड करते हुए उसपर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी
  • एसपी ने किया थाने का औचक निरीक्षण
  • क्षेत्र में शराब मिलने पर नपेंगे पदाधिकारी

परवेज अख्तर/सिवान: शराब पीने से मौत की घटना मिलने के बाद शराबबंदी को सख्ती को लागू करने के लिए जिला प्रशासन सहित पुलिस प्रशासन मुस्तैद है। एसपी अभिनव कुमार ने रविवार की दोपहर थाने का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान पुराने व नए केस, शराब संबंधित कार्रवाई सहित अन्य फाइलों की गहन जांच कर उसका अविलंब निष्पादन करने का आईओ को निर्देश दिया। शराब को लेकर चौकीदार दफादार के साथ लगभग आधा घंटा बैठक करते हुए कहा कि शराब के कारोबार करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। जिस पदाधिकारी व चौकीदार के क्षेत्र में शराब बरामद की जाएगी उसे सस्पेंड करते हुए उसपर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।

चौकीदार को कड़ाई से दिशा निर्देश हुए बताया कि अपने अपने क्षेत्र में शराब पर विशेष नजर रखें। शराब कारोबारी को चिन्हित कर इसकी सूचना थानेदार को देने के बाद मुझे अवश्य दें। उस शराब कारोबारी पर निश्चित कार्रवाई की जाएगी। परिभ्रमण करते हुए क्षेत्र पर पैनी नजर बनाए रखें। इसके अलावा सीमा क्षेत्र से हर आने वाली छोटी बड़ी गाड़ियों पर नजर रखें। इसके अलावा छठ को लेकर तमाम पुलिस पदाधिकारी को चौकन्ना रहने की बात कही। मौके पर थानाध्यक्ष प्रवीण प्रभाकर, एसआई राजेश कुमार, एएसआई शैलेन्द्र राय, शैलेश सिंह, मो. सैयद हसन, संतोष कुमार, चौकीदार अताउर रहमान, इजहार हुसैन, शौकत अली व मतिउल्लाह खान थे।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026