बड़हरिया: दुकान पर अंधाधुंध फायरिंग करने व कर्मी को गोली मारने के मामले में तीन बदमाश गिरफ्तार

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के बड़हरिया थाना क्षेत्रान्तर्गत बड़हरिया चौक के समीप स्थित जायसवाल किराना दुकान पर अंधाधुंध फायरिंग करने व केक दुकान के कर्मी को गाेली मारकर घायल करने के मामले में पुलिस ने तीन बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बदमाशों के पास से एक लोडेड पिस्टल, एक देसी कट्टा, पांच जिंदा कारतूस, 984.800 मिलीग्राम चरस, एक अपाची बाइक व छह लाख 15 हजार रुपये बरामद कर लिया है। गिरफ्तार बदमाशों की पहचान बड़हरिया थाना क्षेत्र के मलिक टोला निवासी एसरारुल मियां उर्फ एसारुल मियां उर्फ एसारुल हक, गोपालगंज के महम्मदपुर थाना क्षेत्र के खोरमपुर निवासी रहीम हुसैन व सराय ओपी क्षेत्र के शहजाद अहमद के रुप में हुई है। गिरफ्तार तीनों बदमाश सावना निवासी सद्दाम गिरोह के सदस्य बताए जाते हैं। सभी ने सद्दाम के इशारे पर अपराधिक घटनाओं को अंजाम देने की बात स्वीकारी है।

14 जुलाई को बदमाशों ने दिया था घटना को अंजाम :

इस संबंध में सदर एसडीपीओ फिरोज आलम ने बताया कि 14 जुलाई को अपाची बाइक पर सवार अज्ञात बदमाशों द्वारा बड़हरिया चौक स्थित जायसवाल किराना दुकान पर शाम करीब 7.30 बजे अंधाधुंध फायरिंग की। इस घटना में गोली लगने से बगल वाले केक दुकान का कर्मी वैशाली के भगवानपुर थाना क्षेत्र के बड़हरू निवासी गुड्डू कुमार गंभीर रुप से घायल हो गया था। घटना के उद्भेदन एवं संलिप्त बदमाशों की पहचान कर गठित टीम द्वारा एसटीएफ व तकनीकी शाखा के सहयोग से अनुसंधान करते हुए तकनीकी साक्ष्य के आधार पर बुधवार को थाना क्षेत्र के तेतलही स्थित अजीमुल मियां के लीची बगान से अवैध हथियार, कारतूस व मादक पदार्थों के साथ गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ के दौरान बदमाशों ने गोलीबारी की घटना में संलिप्तता स्वीकार किया है। साथ ही छह जुलाई को तुरकाहा गोसाई टोला निवासी जमीन कारोबारी राजेश यादव को गोली मारने व गोपालगंज के डुमरिया घाट थाना क्षेत्र अंतर्गत सरोतर स्थित आईसीआईसीआई बैंक लूट की घटना में भी संलिप्तता स्वीकार की है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026