बड़हरिया: हथियार बरामदगी मामले में दोषी को तीन साल की कैद

✍️परवेज अख्तर/सिवान: अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी तृतीय सह सीनियर डिवीजन एकादश अरुण कुमार तिवारी की अदालत ने शनिवार को हथियार बरामदगी से जुड़े मामले में सुनवाई करते हुए एकमात्र अभियुक्त समीर उल हक खान को दोषी पाते हुए तीन वर्ष कैद की सजा सुनाई है। अभियोजन की ओर से बहस करने वाले सहायक अभियोजन पदाधिकारी दीपक कुमार चौधरी से मिली जानकारी के मुताबिक अदालत ने अभियुक्त को आर्म्स एक्ट की धारा 25(1-b) एवं 26 प्रत्येक के अंतर्गत तीन-तीन साल कैद की सजा दी है। दोनों सजाएं साथ-साथ चलेंगी।इसके अतिरिक्त अदालत ने अभियुक्त पर पांच हजार रुपये अर्थ दंड की भी सजा दी है।

अर्थदंड नहीं देने पर अभियुक्त को तीन माह अतिरिक्त कारावास की सजा भुगतान पड़ेगी।बताया जाता है कि बड़हरिया थाना अंतर्गत लौआन निवासी समीर उल हक खान अपने ही गांव के अरमान खान को जान से मारने की नीयत से हथियार लेकर घूम रहा था,जिसकी सूचना बड़हरिया थाना प्रभारी को मिली और तत्कालीन बड़हरिया थाना प्रभारी राजू कुमार मिश्रा ने लौआन गांव में छापामारी कर मार्च 2022 को समरूल खान को हथियार के साथ गिरफ्तार कर लिया। राजकुमार मिश्रा के बयान पर समीर उल हक खान के विरुद्ध प्राथमिक बड़हरिया थाना में कराई गई थी।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024