परवेज अख्तर/सीवान: जिले के बड़हरिया प्रखंड मुख्यालय में सार्वजनिक शौचालय नहीं होने से बाजार आने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। शौचालय के अभाव में विशेषकर महिला एवं वृद्धों को परेशानी का दंश झेलना पड़ता है। इसकी आवश्यकता होने पर उन्हें इधर-उधर भटकना पड़ता है। ज्ञात हो कि बाजार में प्रतिदिन खरीदारी करने के लिए काफी संख्या में लोग प्रतिदिन आते हैं।
यहां कोई ऐसा दिन नहीं है कि यहां भीड़ नहीं लगती है। लेकिन लोगों को शौचालय की समस्या हमेशा खटकती है। उन्हें शौच लगने पर इधर-उधर भटकना पड़ता है या तो किसी के घर का सहारा लेना पड़ता है। शौचालय समय पर किसी भी जनप्रतिनिधि या प्रशासन का ध्यान नहीं जाने से लोगों में नाराजगी है। स्थानीय शकील अहमद, अमित कुमार मिश्र, शमी अहमद, मुंन्ना गद्दी, महेश शर्मा आदि ने प्रशासन से बाजार में सार्वजनिक शौचालय निर्माण की मांग की है।
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…
सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…
सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…
पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…
परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…