✍️परवेज अख्तर/सिवान: जिले के बड़हरिया थाना की पुलिस ने अलग-अलग मामले में दो लोगों को गिरफ्तार कर शुक्रवार को जेल भेज दिया। थानाध्यक्ष पंकज कुमार ने बताया कि गिरफ्तार लोगों में प्राणपुर निवासी करण कुमार मिश्र एवं पुरानी बाजार निवासी होटल मालिक संजय साह शामिल हैं। उन्होंने बताया कि गुप्त सूचना पर पीएसआइ राहुल तिवारी ने प्राणपुर गांव से एक युवक को देसी कट्टा के साथ गिरफ्तार कर लिया।
वहीं एएसआइ मोहनलाल पासवान ने गुप्त सूचना पर बड़हरिया-सिवान मुख्य मार्ग पर स्थित संजय होटल के पीछे छुपा कर रखे 20 बोतल 8 पीएम फ्रूटी अंग्रेजी शराब के साथ होटल मालिक संजय साह को गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष ने बताया कि संजय साह होटल की आड़ में शराब बिक्री का काम करता था। गिरफ्तार दोनों लोगों को शुक्रवार को जेल भेज दिया गया।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…