परवेज अख्तर/सिवान: जिले के बड़हरिया थाना क्षेत्र के बड़हरिया-तरवारा मुख्यमार्ग के पट्टी भलुआं के पास सूरज मोड़ पर वाहन चेकिंग के दौरान चोरी की बाइक के साथ एक वाहन चोर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया.जबकि उसकी निशानदेही के आधार छापेमारी के दौरान दूसरा बाइक चोर फरार हो गया. थानाध्यक्ष प्रवीण प्रभाकर व एएसआइ शैलेश कुमार के नेतृत्व में वाहन चेकिंग के दौरान थाना क्षेत्र के तरवारा रोड के पट्टी भलुआं स्थित सूरज मोड़ पर थाना क्षेत्र के बीवी के बंगरा के स्व सलमगीर मियां का पुत्र सोहराब अली चोरी की बाइक के साथ गिरफ्तार कर लिया गया.
बाइक चोर सोहराब अली की निशानदेही पर थानाध्यक्ष प्रवीण प्रभाकर व एएसआइ शैलेश सिंह की अगुवाई में थाना क्षेत्र के पहाड़पुर गांव के राजेश पटेल के पुत्र व बाइक चोर दुर्गेश कुमार की गिरफ्तारी के लिए रविवार की रात में छापेमारी की गयी. लेकिन पुलिस के आने की भनक मिलते ही दुर्गेश कुमार घर छोड़कर फरार हो गया. लेकिन पुलिस द्वारा उसके घर चोरी की एक बाइक बरामद की गयी. इसप्रकार पुलिस ने चोरी की दो बाइक बरामद कर लिया.साथ ही,एक बाइक चोर को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया. लेकिन इस दौरान किसी बड़े बाइक चोर गिरोह का उद्भेदन नहीं हो सका.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…