बड़हरिया: ट्रैक्टर व पिकअप की टक्कर में दो घायल

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के बड़हरिया थाना से महज 50 कदम की दूरी पर बड़हरिया-सिवान मुख्य मार्ग पर मंगलवार की रात ट्रैक्टर और पिकअप की टक्कर में दोनों वाहन चालक घायल हो गए। घायलों को स्थानीय लोगों के सहयोग से पुलिस ने निजी अस्पताल में भर्ती कराया। घायलों में ट्रैक्टर चालक सिवान लक्ष्मी नगर निवासी छोटे लाल यादव के पुत्र सरवन कुमार तथा पिकअप चालक बड़हरिया थाना के कुड़वा निवासी हरेंद्र यादव के पुत्र संजीव कुमार शामिल हैं।

बताया जाता है कि दोनों चालक अपने-अपने वाहन से घर लौट रहे थे तभी वाहन की तेज गति होने के कारण आपस में टकरा गए। इस घटना में श्रवण कुमार की हालत गंभीर है जबकि संजीव कुमार आंशिक रूप से घायल है। थानाध्यक्ष पंकज कुमार ने बताया कि दोनों गाड़ी को जब्त कर लिया गया है तथा दोनों वाहन चालक से गाड़ी की कागज की मांग की गई है।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024