बड़हरिया: सीएसपी सेंटर से दो बदमाशों ने उड़ाए बीस हजार रुपये

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के बड़हरिया प्रखंड मुख्यालय के थाना चाैक स्थित यूनियन बैंक के सीएसपी सेंटर से बुधवार की शाम दो बदमाशों ने 20 हजार रुपये झपट्टा मारकर बाइक से फरार हो गए। इसकी सूचना मिलने पर पुलिस मामले की जांच में जुटी गई है। बताया जाता है कि बड़हरिया थाना चौक से करीब 50 मीटर की दूरी पर रवि कुमार पांडेय यूनियन बैंक का सीएसपी का संचालन करते हैं। रवि ने बताया कि मैं प्रतिदिन की भांति कामन सर्विस सेंटर का संचालन कर रहा था तभी वहां दो लड़के आए और एटीएम से रुपये निकालने की बात करने लगे और असुविधा होने पर मुझसे उलझ गए तथा तिजोर से 20 हजार रुपये लेकर फरार हो गए।

उन्हें पकड़ने का प्रयास किया गया लेकिन वे दोनों हाथ छुड़ाकर फरार हो गए। इसकी सूचना थाने को दी गई। एएसआइ शैलेश कुमार सिंह घटनास्थल पर पहुंच घटना का जानकारी ली और वहां लगे सीसी कैमरे का भी मुआयना किया। कैमरे में छीना-झपटी का फुटेज पुलिस ने खंगाला और संदिग्धों की पहचान में जुट गई। इस संबंध में थानाध्यक्ष प्रवीण प्रभाकर ने कहा कि सीसी कैमरा में घटना में शामिल लड़कों का पहचान में टीम जुटी है, जल्द ही बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026