बड़हरिया: घोड़परास को गोली मारने में दो लोग फंसे

  • घोड़परास के मरने के बाद लकड़ी खुर्द के ग्रामीणों में गुस्सा
  • छापेमारी कर पुलिस ने जब्त की आरोपितों की दोनाली बंदूक

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के बड़हरिया थाना क्षेत्र के लकड़ी खुर्द में घोड़पड़ास को गोली मारने की घटना को लेकर गुरुवार की रातभर पुलिस अधिकारी महिला पुलिसकर्मियों के साथ छापेमारी करती रही। आखिरकार पुलिस थाना क्षेत्र के हलीमटोला के अलाउद्दीन के घर से एक दोनाली बन्दूक बरामद करने में सफल रही। वहीं पुलिस ने वन विभाग के रेंजर के आवेदन के आधार पर हलीमटोला के अलाउद्दीन व शमीम के खिलाफ घोड़पड़ास को गोली मारने के मामले में प्रथमिकि दर्ज कर ली। बता दें कि घायल घोड़पड़ास की इलाज के क्रम में मौत हो गई। हालांकि ग्रामीण चौकीदार सहित पुलिस के सहयोग से पशु चिकित्सकों ने घोड़पड़ास को बचाने की भरपूर कोशिश की। घोड़पड़ास के मरने के बाद लकड़ी खुर्द के ग्रामीणों में आक्रोश देखा जा रहा है।

बता दें कि गुरुवार की शाम को हलीम टोला के दो लोगों ने घोड़पडास को गोली मारकर घायल कर दिया था। घायल घोड़पड़ास लकड़ी खुर्द के काली मंदिर के पास आकर गिरा और गोली चलने की आवाज सुनने के बाद ग्रामीण घोड़पड़ास के पास पहुंचे थे। घोड़पड़ास को गोली मारने से नाराज ग्रामीण हल्ला हंगामा किए। सूचना पाकर पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर सभी को शांत कराया। थानाध्यक्ष प्रवीण प्रभाकर ने बताया कि वन विभाग के रेंजर के आवेदन के आधार पर थाना क्षेत्र के हलीम टोला के अलाउद्दीन व शमीम के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। वही छापेमारी के दौरान पुलिस ने एक दोनाली बन्दूक बरामद की है। हालांकि आर्म्स लाइसेंसी बताया जाता है।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024