बड़हरिया: पुराने विवाद में दो पक्षों में हुई मारपीट में दो युवक जख्मी

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के बड़हरिया थाना क्षेत्र के लकड़ी दरगाह के गहड़ा मोड़ के युवकों व दूसरे मुहल्ले के युवकों के बीच सोमवार की देर शाम को पुराने विवाद को लेकर मारपीट हो गयी. इस मारपीट की घटना में लकड़ी दरगाह के नथुनी साह के पुत्र व सत्येंद्र कुमार(25) व राकेश साह के पुत्र मोहित कुमार(15) घायल हो गये. हालांकि दूसरे पक्ष के भी दो युवकों के घायल होने की बात बतायी जाती है. मारपीट में घायल सत्येंद्र कुमार व मोहित कुमार का इलाज पीएचसी, बड़हरिया में कराया गया. घटना के संबंध में बताया जाता है कि पांच जून को लकड़ी दरगाह के लखन साह की लड़की की बरात आयी थी. जयमाला के दौरान बदसलूकी को लेकर दोनों पक्षों में विवाद हो गया था. बाद में यह विवाद झगड़ा में तब्दील हो गया.कुछ सामाजिक लोगों ने समझा-बुझाकर मामले को शांत करा दिया.

लेकिन उसी झगड़ा को लेकर सोमवार की देर शाम को सब्जी खरीदने गए नथुनी साह के पुत्र सतेंद्र कुमार (25) व राकेश साह के पुत्र मोहित कुमार(18) को घेरकर दूसरे मुहल्ले कू करीब 10-12 लड़कों ने मारपीट की घटना का अंजाम दे दिया.इस घटना को लेकर बजरंग दल के कार्यकर्ता भी पहुंच कर मामले को शांत कराने में मदद की . इधर घटना की सूचना मिलते ही एएसआइ राजकुमार कश्यप, एएसआइ शैलेंद्र कुमार राय एएसआई फारूक अंसारी आदि ने दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंच कर कुछ सामाजिक कार्यकर्ताओं सहयोग मामले को शांत करा दिया. सामाजिक कार्यकर्ताओं के साथ बैठक के बाद मामला शांत हो गया. इस संबंध में थानाध्यक्ष प्रवीण प्रभाकर ने बताया कि मामले की छानबीन चल रही है, जो इस मामले में संलिप्त होंगे,उनके खिलाफ जल्द ही कार्रवाई की जायेगी.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026