✍️परवेज अख्तर/सिवान: जिले के बड़हरिया थाना क्षेत्र के गोपालगंज-सिवान मुख्य पथ पर निक्की मोड़ के समीप सोमवार को एक कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढ़े गिर गई। इस घटना में सभी कार सवार बाल-बाल बच गए। जानकारी के अनुसार कार गोपालगंज के बखरौर निवासी शमशेर आलम की है। बताया जाता है कि कार में कमरुल्लाह और फिरोज आलम सवार होकर गोपालगंज जा रहे थे।
तभी विपरीत दिशा से साइड से आ रही स्कार्पियो को देख कार चालक अपने बचाव की कोशिश में अनियंत्रित हो गया तथा कार सड़क किनारे गड्ढे में पलट गई। घटना की सूचना मिलते ही काफी संख्या में ग्रामीण घटनास्थल पर एकत्रित हो गए तथा कार के अंदर फंसे लोगों को बाहर निकाला। संयोगवश में कार में सवार लोगों को खरोच तक नहीं आया है। सभी बाल-बाल बच गए। ग्रामीणों की मदद से कार को गड्ढे से निकाला गया। बाद में सभी लोग अपने गंतव्य स्थल को रवाना हो गए।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…