परवेज अख्तर/सिवान: जिले के बड़हरिया थाना क्षेत्र के पट्टी भलुआ-बालापुर नहर मार्ग सदरपुर नहर मोड़ समीप सोमवार की रात करीब नौ बजे किराना दुकानदार से10 हजार रुपये नगद व एक ऐंड्रॉयड मोबाइल छीन लेने का मामला प्रकाश में आया है.बताया जाता है किराना दुकानदार व थाना क्षेत्र के रानीपुर गांव के मुसाफिर यादव के पुत्र कृष्णा यादव सोमवार की रात करीब नौ बजे बड़हरिया स्थित अपनी दुकान बंद कर अपने गांव रानीपुर जा रहे थे. वह जैसे ही सदरपुर नहर मोड़ के पास पहुंचे,अचानक एक बाइक पर सवार दो बदमाशों ने आकर दुकानदार की कनपटी पर आग्नेयास्त्र तान दिया.
बदमाशों ने दुकानदार से 10 हजार रुपये नगद व सैमसंग का मोबाइल छीन लिया व विरोध करने पर गाली-गलौज करते हुए मारपीट भी की. और जाते-जाते जान से मारने की धमकी भी दी.उसके बाद बादमाश वापस चले गये. पीड़ित ने बताया कि मोबाइल की कीमत 12 हजार रुपये है.इस प्रकार बदमाशों ने कुल मिलाकर 22 हजार रुपये छीन लिया. पीड़ित दुकानदार कृष्णा यादव ने थाना में आवेदन देकर कहा है कि बदमाशों ने उनसे गाली- गलौज व मारपीट की व कनपटी पर आग्नेयास्त्र भिड़ाकर मोबाइल व रुपये छीन लिया.पीड़ित दुकानदार ने थाने में आवेदन देकर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज करने व बदमाशों की धर- पकड़ करने की मांग की है.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…