✍️परवेज अख्तर/सिवान: जिले के बड़हरिया प्रखंड मुख्यालय स्थित ई-किसान भवन में शनिवार को सिवान सेंट्रल को-आपरेटिव बैंक के स्थानीय शाखा द्वारा व्यवसायिक मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा की गई। वहीं बैंक के ग्राहकों से सेवा को और भी बेहतर करने संबंधित सुझाव लिए गए। साथ ही उनपर जल्द ही अमल करने का आश्वासन भी दिया गया। साथ ही साथ मुख्य रूप से बैंक की दैनिक जमा योजना और बाल गोपाल योजना के संबंध में विस्तारपूर्वक बताया गया।
को-आपरेटिव बैंक के अध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने व्यवसाईयों से अधिक से अधिक संख्या में बैंक से जुड़ने और योजनाओं का लाभ लेने की अपील की। अगर किसी को व्यवसाय करने के लिए ऋण की आवश्यकता होगी तो बैंक द्वारा आसानी से ऋण उपलब्ध कराया जाएगा। मौके पर प्रबंध निदेशक सह जिला सहकारिता पदाधिकारी निकेश कुमार, प्रशासी पदाधिकारी आलोक कुमार वर्मा, मुख्य प्रबंधक रणजीत कुमार सिंह, ऋण पदाधिकारी अमित कुमार, शाखा प्रबंधक राजन सिंह, अभिषेक कुमार सहित अन्य पदाधिकारी, कर्मी व ग्राहक मौजूद थे।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…