बड़हरिया: वर्कशाप में चोरी करते एक युवक को ग्रामीणों ने पकड़ा, दो हुए फरार

आल्टो में सवार होकर चोरी की घटना को अंजाम देने आए थे आरोपित

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के बड़हरिया थाना क्षेत्र के हरदोबारा बाजार स्थित राजू वर्कशाप बाइक रिपेयरिंग दुकान में शुक्रवार की रात चोरी की नीयत से ताला काटने के दौरान ग्रामीणों ने एक युवक को पकड़ लिया जबकि दो युवक भागने में सफल रहे। ग्रामीणों ने पकड़े गए चोर तथा आल्टो को पुलिस को सौंप दिया। जानकारी के अनुसार शुक्रवार की रात तीन युवक आल्टो कार से हरदोबारा बाजार पहुंचे तथा बाजार स्थित राजू वर्कशाप सह रिपेयरिंग की दुकान में चोरी की नीयत से ताला काट रहे थे। तभी ग्रामीणों की नींद खुली। ग्रामीण उक्त चोरों को घेर लिया। इस दौरान सभी युवक दुकान के छत पर चढ़ गए तथा छत से कूद गए। इस दौरान एक युवक कूदने के दौरान गिरने से घायल हो गया जिसे ग्रामीणों ने पकड़ लिया तथा जबकि दो युवक आल्टो छोड़ भागने में सफल रहे।

घटना की सूचना मिलते ही सरपंच विनोद प्रसाद मौके पर पहुंचे तथा घटना की जानकारी थाना को दी। सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंच जहां ग्रामीणों ने पकड़े गए युवक व आल्टो को पुलिस के हवाले कर दिया। ग्रामीणों का आरोप था कि चोर अपने साथ पिस्टल लेकर आए थे। हम लोग बाल-बाल बच गए और हम सभी डर गए थे। स्थानीय थाना को फोन करने के बाद भी पुलिस नहीं पहुंची। दुकानदार राजू कुमार ने बताया कि चोर अल्टो गाड़ी से आए थे। आल्टो हरियाणा नंबर का है। ग्रामीणों के तत्परता से चोरी की घटना होते-होते बची। इस संबंध में थानाध्यक्ष पंकज कुमार ने बताया कि एक चोर को पकड़ लिया गया है। उससे पूछताछ की जा रही है। इसमें संलिप्त चोरों की पहचान की जा रही है। आवेदन मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026