परवेज अख्तर/सिवान: जिले के बड़हरिया प्रखंड के जोगापुर कोठी स्थित डाकघर में रविवार को ग्रामीणों ने समारोह आयोजित कर सेवानिवृत्त डाक कर्मी सच्चिदानंद सिंह व कार्यरत कर्मी अमन कुमार को अंगवस्त्र, तिरंगा झंडा आदि देकर सम्मानित किया। सामाजिक कार्यकर्ता नवीन सिंह पटेल ने कहा कि दोनों डाक कर्मी पूरी इमानदारी से जनता की सेवा करते रहे हैं।
वे गांव व मोहल्ले में सभी को डाक सुविधा व सरकारी नियमावली की जानकारी देकर लोगों को जागरूक करते रहे हैं जो काफी सराहनीय है। उन्होंने कहा कि सच्चिदानंद सिंह विगत 30 साल से सेवा किए एवं अमन कुमार छह-सात से सेवा देते आ रहे हैं। मौके पर अन्य लोगों ने इन दोनों डाककर्मियों के कार्यकाल की सराहना की। इस मौके पर नंदन किशोर प्रसाद, विमल प्रसाद, प्रमोद सिंह, रोहित सिंह, सचिंद्र कुमार सिंह, राजेश कुमार सिंह, जुनून कुमार आदि उपस्थित थे।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…