परवेज अख्तर/सिवान: जिले के बड़हरिया थाना क्षेत्र के हरदोबारा पंचायत के हरदोबारा गांव और तिलसंडी गांव में सड़क निर्माण में अनियमितता का आरोप लगा ग्रामीणों ने 27 जून को हस्ताक्षरयुक्त आवेदन बीडीओ को सौंप इसकी जांच कराने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है बिना कार्य कराए संबंधित लोगों द्वारा राशि निकासी कर ली गई। बिहार राज्य फाइनेंसियल वर्ष 2023 के अंतर्गत उक्त सड़क का कार्य दिखाया गया है।
वहीं तिलसंड़ी ग्राम 512 से लेकर हरदोबारा गांव तक मिटटी भराई एवं ईटकरण का कार्य दिखाया गया है, जो बिल्कुल असत्य है। सभी सरकारी पैसे की बंदरबांट की गई है। ग्रामीणों ने बीडीओ से इसकी जांच करा कार्रवाई की मांग की गई। मांग करने वालों में अजय कुमार, लक्ष्मण, जगदेव प्रसाद, चंद्रमा सिंह, कबूतरी देवी नंदलाल साह आदि शामिल थे।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…