परवेज अख्तर/सिवान: जिले के बड़हरिया थाना क्षेत्र के सावना गांव में गुरुवार की सुबह पांच बजे सुबह झोपड़ी नुमा मकान में अचानक आग लग जाने से गांव में अफरातफरी मच गई। ग्रामीण सहित परिजन आग बुझाने की कोशिश किए तबतक आग झोपड़ी को अपनी चपेट में ले ली थी। झोपड़ी में आग लगने से शादी की तैयारी का तमाम सामान राख हो गया। जिसकी कीमत लगभग दो लाख बतायी जाती है। आग लगने के समय उस झोपड़ी में दो बच्चे अंकित कुमार व शुभम कुमार सोये थे। उसी घर की एक युवती ने दोनों बच्चों को जलने से बचा लिया। घटना विश्वजीत प्रसाद के घर की है। घटना के समय परिवार के तमाम लोग गुरुवार को चार बजे सुबह में छठ घाट पर गए हुए थे।
विश्वजीत प्रसाद के परिजनों ने बताया कि किसी व्यक्ति ने झोपड़ी में पीछे से दुश्मनी के कारण आग लगा दी। जले हुए झोपड़ी के पीछे माचिस भी पड़ी हुई थी। विश्वजीत प्रसाद बाहर रहकर मजदूरी का काम करता हैं। विश्वजीत प्रसाद के तीन पुत्र और तीन पुत्री है। जिसमें एक पुत्री की शादी हो चुकी है और दूसरी पुत्री की शादी 29 नवम्बर को होनी है। जिसकी तैयारी के लिए सामान खरीद कर जमा किया जा रहा था। अगलगी में 10 बोरा गेहूं, 20 लीटर सरसो तेल, दो बोरा चावल, 60 हजार नगद, सोने का आभूषण सहित अन्य सामान जल गया।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…