सिवान जिले के बड़हरिया में वेल्डिंग दुकानदार को चाकू मार की लूट

✍️परवेज़ अख्तर/सिवान: बड़हरिया थाना क्षेत्र के सानी कुड़वा में शुक्रवार की रात बदमाशों ने चाकू मारकर वेल्डिंग दुकानदार से 10 हजार छीन लिए और फरार हो गए। घायल को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसकी स्थिति गंभीर होने के कारण चिकित्सक द्वारा सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया।घायल की पहचान सानी कुड़वा निवासी उमेश शर्मा के रूप में हुई है। घायल के आवेदन पर पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। मामले में घायल उमेश शर्मा ने पुलिस को दिए आवेदन में गांव के ही विनय तिवारी को आरोपित किया है। बताया जाता है कि उमेश शर्मा पुरैना बाजार में वेल्डिंग की दुकान का संचालन करते हैं।

वे शुक्रवार की रात अपनी दुकान बंद कर बाइक से घर लौट रहे थे। जैसे ही वे अपने गांव पहुंचे पूर्व से घात लगाए गांव के ही विनय तिवारी ने रुपये छीनने की नीयत से उन पर चाकू से प्रहार कर दिया। चाकू उनके बाएं पैर में दो जगह लगी इससे वे घायल होकर गिर पड़े। घटना के बाद विनय तिवारी फरार हो गया। घटना की जानकारी होते ही स्वजन घटनास्थल पर पहुंचे और घायल को इलाज के लिए बड़हरिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराए जहां से चिकित्सक द्वारा प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल भेज दिया। इस संबंध में थानाध्यक्ष प्रवीण प्रभाकर ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है। दोषी के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026