परवेज अख्तर/सिवान: जिले के बड़हरिया प्रखंड मुख्यालय के तरवारा रोड स्थित एसबीआइ बैंक से महिला ग्राहक जैसे ही बैंक से 20 हजार रुपये निकालकर एक ठेले पर आम खरीदने लगी.तभी बैंक से पीछा कर रही महिला चोर ने महिला ग्राहक के पर्स से 20 हजार रुपये निकाल ली. महिला चोर ने उस पैसे अपनी गोद के डाइपर में डाल दिया.
जब बैंक से लौटी महिला ने ठेले वाले को पैसे देने के लिए पर्स को देखा तो पर्स का चैन पहले से खुला था व पैसे गायब थे. उसके बाद महिला ग्राहक ने महिला चोर की तलाशी ली. शक होने पर महिला ने महिला चोर के बच्चे के डाइपर में देखा तो 20 हजार रुपये बच्चे पेंट में ही पड़ा था. पैसे बारमद करने के बाद महिला ने महिला चोर की जमकर धुनाई कर दी. दुकानदारों ने झगड़ा छुड़ाकर दोनों महिलाओं को अपने-अपने घर भेज दिया. महिला चोर के चोरी के इस नायाब तरीके लेकर बाजार में खूब चर्चा हो रही है.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…