बड़हरिया: करंट लगने से मजदूर घायल, रेफर

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के बड़हरिया थाना क्षेत्र के जामो रोड स्थित एक मकान में पेंट के कार्य में लगे मजदूर करंट लगने से घायल हो गया। उसे इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसकी स्थिति गंभीर होने के कारण चिकित्सक द्वारा प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। घायल मजदूर की पहचान हरपुर निवासी अशर्फी राम के पुत्र मनोज राम के रूप में हुई है।

घटना के संबंध में बताया जाता है कि मनोज राम जामो रोड स्थित एक मकान में पेंटिंग का काम कर रहे थे। इस क्रम में बगल से गुजर रही हाइटेंशन तार की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गया। स्थानीय लोग उन्हें इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाए, जहां उनकी स्थिति गंभीर होने के कारण चिकित्सक द्वारा प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। इस घटना के बाद स्वजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024