बड़हरिया: जुलूस देखने के दौरान बिजली के करंट की चपेट में आने से युवक की मौत

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के बड़हरिया थाना क्षेत्र के लकड़ी में महावीरी मेला के जुलूस देखने गए युवक के बिजली के करेंट की चपेट में आने से मौत हो गई. विदित हो कि थाना क्षेत्र के बड़हरिया पुरानी बाजार के पश्चिम टोला निवासी योगेंद्र साह का 18 वर्षीय पुत्र रंजन कुमार रविवार की रात को लकड़ी महावीरी मेला देखने गया था.परिजनों के अनुसार रंजन कुमार रविवार की रात में अपने दोस्तों के साथ लकड़ी महावीरी मेला का जुलूस देखने गया था. वह बड़हरिया-मीरगंज मुख्यमार्ग के गौसीहाता मोड़ पर जुलूस देखने के क्रम में बारिश आ गई व वह उस मोड़ पर एस्बेस्टनुमा एक दुकान में छिपने गया, जिसमें बिजली का करेंट प्रवाहित हो रहा था,जिसकी चपेट में आ गया.करेंट की चपेट में आते ही घटनास्थल पर उसकी मौत हो गई.मौत की सूचना उसके दोस्तों ने उसके परिजनों को दी.

परिजन वहां पहुंचकर शव को अपने कब्जे में ले लिया.परिजनों ने बताया कि जिस एस्बेस्टनुमा दुकान में रंजन छिपने गया था, उस दुकान के ऊपर से 11 हजार के बिजली का तार गुजर रहा था, बिजली के तार के नीचे होने के कारण बारिश के कारण दुकान में भी बिजली का करेंट आ गया था. जैसे ही रंजन कुमार का शव बड़हरिया पश्चिम टोला उसके घर पर पहुंचा. ग्रामीणों की भीड़ उमड़ गई. मृतक की मां बसंती देवी, पिता योगेंद्र साह, भाई और बहनों को रो रोकर बुरा हाल है. मां अपने नौजवान पुत्र को खोने के गमों में बेसुध हो गयी. पिता के आंसू थम रहे थे. इधर वीरेंद्र प्रसाद, नसीम अख्तर, वीरेंद्र गिरी, पैक्स अध्यक्ष राजेश सिंह, सुनील चंद्रवंशी, असगर कुरैशी सहित अन्य ग्रमीणो ने मृतक के परिजनों का ढ़ाढ़स बंधाया.पूरे मुहल्ले में मातली सन्नाटा है.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026