बड़हरिया: बाइक की आमने-सामने टक्कर में युवक की मौत

  • बड़हरिया-सीवान मुख्य मार्ग के कोइरीगावां जीन बाबा के समीप दो बाइक की आमने-सामने टक्कर तीन लोग घायल
  • हादसे में दूसरी बाइक सवार दंपती घायल
  • युवक इलेक्ट्रीशियन का करता था काम
  • 12 बजे सीवान की तरफ से घर आ रहा था
  • 02 बाइक को पुलिस ने जब्त कर लिया है

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के बड़हरिया थाना क्षेत्र के बड़हरिया-सीवान मुख्य मार्ग के कोइरीगावां जीन बाबा के समीप दो बाइक की आमने-सामने टक्कर में एक युवक की मौत हो गई। वहीं दूसरी बाइक पर सवार पति-पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतक थाना क्षेत्र के नवलपुर गांव के लालबाबु सिंह का 40 वर्षीय पुत्र कुमोद कुमार सिंह था। वहीं घायल बड़हरिया थाना क्षेत्र के कैलगढ़ उत्तर पंचायत के मुसेहरी गांव के नसरुद्दीन अली व उनकी पत्नी सलेहा खातून है जो बाइक से किसी काम को लेकर सीवान जा रहे थे। बताया जाता है कि थाना क्षेत्र के नवलपुर गांव के लालबाबू सिंह का पुत्र कुमोद कुमार सिंह रविवार को दिन के 12 बजे सीवान की तरफ से अपने घर आ रहा था। तभी अपनी पत्नी के साथ बाइक से सीवान जा रहे थाना क्षेत्र के मुसेहरी गांव के नसरुद्दीन अली की बाइक से सीधी टक्कर हो गई। इस सीधी भिड़ंत में बाइक सवार तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। ग्रामीणों ने तीनों घायलों को इलाज के सदर अस्पताल सीवान भेजा। लेकिन रास्ते में ही कुमोद कुमार सिंह की मौत हो गई। वहीं घायल मुसेहरी की सलेहा खातून की हालत गंभीर बताई जाती है। मृतक विदेश से नौकरी करने के बाद घर पर रहता था। वह सीवान-छपरा रोड स्थित सुजुकी एजेंसी में इलेक्ट्रीशियन का काम करता था। इधर ग्रामीणों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। घटना की सूचना पर एएसआई मो. सैयद हसन ने पहुंचकर घटना की जानकारी ली। पुलिस ने दोनों बाइक को जब्त कर लिया है। वहीं सदर अस्पताल में सामाजिक कार्यकर्ता श्रीनिवास यादव की देखरेख में पोस्टमार्टम कराकर शव को परिजनों को सौंप दिया गया।

घटना की सूचना मिलते ही पसरा मातमी सन्नाटा

इधर मौत की खबर सुनते ही नवलपुर गांव में मातमी सन्नाटा पसर गया। परिजनों के चीत्कार से सबकी आंखें नम हो जा रही थीं। मृतक की पत्नी विनीता देवी, पिता लालबाबू सिंह सहित परिजनों के चीत्कार से माहौल गमगीन हो गया। उसे दो पुत्री सपना कुमारी 14 वर्ष, छोटी कुमारी 12 वर्ष व लड्डू कुमार 5 वर्ष है। सभी को रो-रोकर बुरा है। घटना की सूचना पर ग्रामीणों के अलावा काफी संख्या में लोग जुट गए। मृतक परिवार का एकमात्र कमाऊ सदस्य था। उसके कंधे पर बूढ़े पिता के अलावा पत्नी व तीन मासूम बच्चों की जिम्मेवारी थी।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026