परवेज अख्तर/सिवान: जिले के बड़हरिया थाना क्षेत्र के सिसवां गांव से शादी समारोह से बाइक से वापस लौट रहे दो युवकों को अज्ञात अपराधियों ने गोली मार दी। गोली लगने से एक युवक की मौत हो गयी, जबकि दूसरा गंभीर रुप से घायल हो गया। बताया जाता है कि शुक्रवार की रात सिसवां पूरब टोला के मो. शफी की पुत्री की बारात थाना क्षेत्र के लौवान से आयी थी। लौवान के कमरुद्दीन सिद्दीकी के पुत्र राजा की बारात आयी थी। दूल्हे के बहनोई का भांजा व झारखंड के जमशेदपुर के गोलीमुरी थाना क्षेत्र के गोलमुरी के एसएम फारुक के पुत्र एसएम रफीक उर्फ फैजी(26) व टाउन थाना क्षेत्र के पुराना किला के साहब अली का पुत्र व रिश्तेदार कुरबान अली(25) बाइक से वापस लौट रहे थे। तभी थाना क्षेत्र के भलुआं नहर पुल के समीप दो अज्ञात व्यक्तियों ने दो गोलियां दाग दी।
नतीजतन, दोनों युवक गंभीर रुप से घायल हो गये। दोनों घायलों को उनके रिश्तेदारों ने सदर अस्पताल सीवान पहुंचाया। जहां इलाज के दौरान एसएम रफीक की मौत हो गयी। वहीं कुरबान अली का सदर अस्पताल में इलाज चल रहा है। एसएम रफीक उर्फ फैजी के मामा व ओपी सराय थाना क्षेत्र के एमएम कॉलोनी के मो. अरशद ने टाउन थाना में आवेदन देकर कहा है कि उनका भांजा एसएम रफीक उर्फ फैजी व कुरबान अपनी बाइक से बारात से खाना खाने के बाद करीब पौने दस बजे जैसे भलुआं नहर पुल के पास पहुंचे, दो अज्ञात व्यक्तियों ने दो गोलियां दाग दीं। एक गोली फैजी के पेट में लगी,जबकि दूसरी गोली कुरबान अली की बांह में लगी। मृतक का पूरा परिवार झारखंड के जमशेदपुर के गोलमुरी थाना क्षेत्र के गोलमुरी में रहता है, जो बारात में शामिल होने आया था।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…