✍️परवेज़ अख्तर/सिवान:
सीवान के एम एच नगर थाना क्षेत्र के टड़िला मोड़ के समीप बुधवार की देर शाम ट्रैक्टर की ट्रॉली में बाइक की टक्कर में मौत के शिकार 20 वर्षीय शिशु कुमार का शव बड़हरिया थाना क्षेत्र के मलिक टोला पहुंचते ही कोहराम मच गया। बताया जाता है कि हुसैनगंज थाना क्षेत्र के सिधवल गांव से एमएच नगर के पकड़ी गांव के स्व रामजन्म राम की बेटी बरात आ रही थी।उसी में शामिल होने के लिए बड़हरिया थाना क्षेत्र के मलिक टोला के स्व चंद्रिका राम का पुत्र शिशु कुमार राम मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के रामपुर निवासी अपने बहनोई अशोक राम और पांच वर्षीय भगीना शिवम् कुमार के साथ बाईक से जा रहा था।
इसी दौरान एमएच नगर थाना क्षेत्र के टड़िला मोड़ के समीप उसकी बाईक ट्रैक्टर ट्राली में पीछे से जोरदार ठोकर मार दी। इस सड़क दुर्घटना में बाईक पर सवार तीनों बुरी तरह जख्मी हो गये। जिसमें शिशु कुमार राम की मौत हो गयी। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, सीवान भेज दिया। गुरुवार की सुबह शिशु कुमार के शव को परिजनों को सौंप दिया। शव के मलिक टोला पहुंचते ही परिजनों की चीख-चीत्कार से पूरे गांव में कोहराम मच गया।गांव के श्मशान में शिशु कुमार का अंतिम संस्कार किया गया।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…