बड़हरिया: शिव शक्ति प्राण प्रतिष्ठा को ले निकली भव्य कलश यात्रा

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के बड़हरिया प्रखंड की कैलगढ़ दक्षिणी पंचायत के रोहड़ा कला के प्राचीन काली मंदिर परिसर में नवनिर्मित शिवमंदिर व अन्य मंदिर में शिवशक्ति प्राण प्रतिष्ठा के तत्वावधान में श्रीमद. भागवत पुराण महायज्ञ को लेकर भव्य कलशयात्रा निकाली गयी. विदित हो कि श्रीमद्भागवत पुराण महायज्ञ का आयोजन 29 फ़रवरी से आठ मार्च तक किया गया. इस महायज्ञ का शुभारंभ 2201 कन्याओं,युवतियों, महिलाओं-पुरुषों के कलश यात्रा के साथ किया गया. यज्ञस्थल से 2201 कन्याओं,स्त्री पुरुषों के साथ करीब पांच हजार से ज्यादा श्रद्धालुओं के कलशयात्रा बदरजीमी स्थित बाणगंगा (दाहा नदी) के तट पर पहुंची. जहां यज्ञाचार्य श्रीश्री 108 महामंडलेश्वर अखिलेश्वर दास महाराज व सुप्रसिद्ध कथावाचक श्रीदास जी महाराज की उपस्थिति में आचार्य पं ज्ञानेंद्र तिवारी व आचार्य पं मनोज शास्त्री के वैदिक मंत्रोच्चार के बीच जलभराव किया गया.

इस मौके पर मुख्य यज्ञमान रमेश प्रसाद, जीतेंद्र प्रसाद, रामसगर प्रसाद, मुन्ना प्रसाद व अनिल प्रसाद सपत्नीक उपस्थित थे. वहीं सामाजिक कार्यकर्ता आनंद सिंह, जिला पार्षद योगेंद्र साह,पूर्व जिला पार्षद संजय राम, शंभू प्रसाद, कृष्णा सिंह,सुभाष सिंह, राजेश्वर सिंह,राजेंद्र साह,मदन प्रसाद, सुरेंद्र प्रसाद के साथ ही मुनू कुमार,गुड्डू कुमार, विश्वजीत, रविरंजन, नीतेश, दीपक, प्रदीप सहित अन्य श्रद्धालु सक्रिय भूमिका में नजर आये. जिला पार्षद योगेंद्र साह ने बताया कि इस महायज्ञ में मीना बाजार, झूला, खेल- तमाशे का इंतजाम किया गया है. प्रतिदिन दोपहर 12 बजे से दो बजे तक व संध्या छह से नौ बजे तक भागवत कथा का कार्यक्रम हो रहा है.नौ बजे रात्रि के पश्चात अयोध्या से आये हुए कलाकारों द्वारा रामलीला का मंचन किया जाता है.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026