Barharia Siwan News

बड़हरिया:- पति ने लगाया पत्नी व पुत्र का अपहरण करने का आरोप, पीड़ित ने डीजीपी सहित आला अफसरों से लगायी गुहार

परवेज़ अख्तर/सीवान:
जिले के बडहरिया थाना क्षेत्र के गौसीहाता गांव मेंं संपत्ति हड़पने के लिए नशीला पदार्थ खिलाकर मां व मासूम बेटे का अपहरण कर लेने का मामला प्रकाश मेंं आया है.पीड़ित परिजन ने एसपी, सीवान से लेकर मुख्यमंत्री, प्रधान गृह सचिव, राज्य मानवाधिकार पटना, डीजीपी, डीआइजी, आइजी, क्राइम ब्रांच तक को लिखित आवेदन दिया है व न्याय के लिए दर-दर की ठोकरें खा रहा है. विदित हो कि गौसीहाता निवासी स्व सत्यनारायण भगत के पुत्र विनय कुमार भगत उर्फ गोरख भगत की शादी मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के बरहन गोपाल के बिंदा प्रसाद की पुत्री सीमा देवी के संग थावे मंदिर में छह अप्रैल, 2013 को हिन्दू रीति रिवाज़ के अनुसार हुई थी.

उन्होंंने बताया कि मेरा साला राकेश कुमार भगत ट्रक ड्राइवर है.मेेरे साले का दोस्त व मुफ्फसिल थाना क्षेेेत्र के बलेथा मठियां के दीनानथ गिरी का पुुत्र  अनिल गिरी मेरे घर पर पूर्व मेंं आया-जाया करता था.उन्होंने कहा है कि नौ नवंबर,2020 को अनिल गिरी आकर ठहरा व 10 दिसंबर,2020  को अनिल गिरी ने मेरी पत्नी को कुछ खिलापिला कर मेरी पत्नी व मेरे पुत्र के साथ कुल गहने कीमत करीब पांच लाख रुपये, नगद बीस हजार व कीमती सामान लेकर फरार हो गया. खोजबीन करने पर ग्रामीणों से पता चला कि अनिल कुमार गिरी टेम्पो से मेरी पत्नी व पुत्र को लेकर चला गया. 14 नवंबर,20 को फोन से अनिल गिरी ने धमकी दी कि केस करोगे तो जान से मार दिए जाओगे.तबसे पीड़ित विनय भगत न्याय के लिए दर-दर की ठोकरें खा रहा है.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026