Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

बड़हरिया:- सद्भावना क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्घाटन मैच

लखनऊ व कोलकाता के बीच खेला जायेगा आज

परवेज़ अख्तर/सिवान:
जिले के बड़हरिया प्रखंड मुख्यालय के ब्लॉक मैदि में गुरुवार से आयोजित होने वाले गांधी-मजहरुल हक क्रिकेट टूर्नामेंट की तैयारियां युद्धस्तर चल रही हैं. आयोजनकर्ता मैदान के पीच के निर्माण कार्य में लगे हुए हैं. टूर्नामेंट की सफलता को लेकर तैयारियों की समीक्षा की गयी. इसके तहत मैदान की तैयारी, स्टेज का निर्माण, खेलाड़ियों के रख-रखाव सहित अन्य कार्यों की जिम्मेदारियां अलग- अलग दी गयी है. टूर्नामेंट अध्यक्ष जकरिया खान ने बाताया कि इस वर्ष टूर्नामेंट का आयोजन अल नजीर बिल्डर्स के संरक्षण में आयोजित किया जाएगा.

उन्होंने बताया कि गुरुवार को लखनऊ व कोलकाता के बीच उद्घाटन मैच खेला जायेेगा. टूर्नामेंट में दुबई, दिल्ली, सीवान, झारखंड, पटना, मुजफ्फरपुर, गोपालगंज सहित आठ भाग लेंगी. विजेता टीम को एक लाख रुपये का नगद पुरस्कार दिया जाएगा. वहीं प्रतिदिन  मैच में मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया जाएगा. टूर्नामेंट के आयोजन में अल नजीर बिल्डर्स के डायरेक्टर हबीबुल्लाह उर्फ मुन्ना, टूर्नामेंट अध्यक्ष जकरिया खान, ईं टीपू शेख, कलीम खान, इश्तेयाक खान, संजय गिरी, पूर्व मुखिया इमाम इरतिजा, राजेश यादव सहित अन्य लगे हुए हैं.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026