Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

बड़हरिया माधोपुर ने धनटोलिया को हराकर जमाया ट्रॉफी पर कब्जा

परवेज़ अख्तर/सिवान:
जिले के बड़हरिया प्रखंंड की भोपतपुर पंचायत के विशुनपुरा जोगिरी के खेल मैदान में बीपीएल क्रिकेट टूर्नामेंट के तत्वावधान में डी-एरिया का फाइनल मैच धनटोलिया  व माधोपुर के बीच खेला गया. माधोपुर की टीम ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग करने का निर्णय लिया. वहीं धनटोलिया  की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित आठ ओवर पांच विकेट पर  20 बाउंड्री लगाया.लक्ष्य का पीछा करने उतरी माधोपुर की टीम ने निर्धारित आठ ओवर में  पांच विकेट पर 21 बाउंड्री मारकर मैच जीत लिया.

इसप्रकार माधोपुर ने धनटोलिया को हराकर ट्रॉफी पर कब्जा जमा लिया. इस मौके पर मुखिया संघ के अध्यक्ष अच्छेलाल सिंह,बीडीसी सदस्य भोला गुप्ता, पूर्व मुखिया शशिकांत यादव ने विजेता टीम को ट्रॉफी प्रदान किया.वहीं पूर्व जिला पार्षद मो सोहैल, सरपंच ओसिहर सिंह,जयकिशोर सिंह आदि ने उपविजेता धनटोलिया को रनर कप प्रदान किया. इस मौके पर मजिस्टर यादव,सुनील कुमार, आयोजक मंटू कुमार, सतीश कुमार,, विकास सिंह, ,कुंदन गुप्ता,छोटेलाल सिंह सहित अन्य गणमान्य  मौजूद थे.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026