परवेज अख्तर/सिवान: जिले के बड़हरिया प्रखंड के पकवलिया व मथुरापुर गांव के ग्रामीण बंदर के आतंक से भयभीत हैं। बंदर कब कहां किसको काट ले इसका डर उनमें बना हुआ है। ग्रामीणों के अनुसार बंदर ने चार दिनों के अंदर करीब एक दर्जन लोगों काे काट कर घायल कर दिया है जबकि रविवार की शाम बंदर के कूदने से एक पेड़ का डाल टूटकर एक व्यक्ति पर गिर गया इस दुर्घटना में उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान पकवलिया निवासी राजेश सिंह के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार उक्त गांवों में बंदर तीन नवंबर से आतंक मचा रखा है।
बंदर के आतंक से बच्चे भी विद्यालय जाना कम कर चुके हैं। ग्रामीण बिना लाठी-डंडा लिए बाहर निकलना मुनासिब नहीं समझ रहे हैं। बताया जाता है कि बंदर ने पकवलिया निवासी लालबाबू सिंह, मधु देवी, रामाधार साह, विमलेश सिंह, राजेश सिंह, रामाशंकर साह, लक्ष्मीणा देवी सहित दर्जनों लोगों को काटकर घायल कर दिया है। घायलों का उपचार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र एवं सदर अस्पताल में चल रहा है। पंचायत समिति सदस्य जयराम कुमार ने बताया कि कई बार वन विभाग को सूचना देने की कोशिश की गई, लेकिन विभाग के अधिकारी से संपर्क नहीं हो पाया।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…