बड़हरिया: जाम से लोग रहे हलकान, रेंगते रहे वाहन

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के बड़हरिया प्रखंड मुख्यालय में रविवार को जाम लगने से लोग हलकान रहे। जाम से लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। वहीं जाम में वाहन रेंगते रहे। इस दौरान बाजार में खरीदारी के लिए आने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। सड़क पर सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक जाम लगा रहा। वहीं हटाने के प्रति प्रशासन बेखबर था। कहीं पुलिस की तैनाती नहीं दिखी जो लोगों को जाम से निजात दिला सके। बताया जाता है कि रविवार को अवकाश रहने के कारण ग्रामीण क्षेत्रों के लोग बड़हरिया बाजार में खरीदारी करने के लिए पहुंचे हुए थे।

इस दौरान जाम लगने से वे सभी हलकान रहे। ज्ञात हो कि बड़हरिया बाजार में जाम का कारण दुकानदार व वाहन संचालकों द्वारा अतिक्रमण करना है। जहां छोटे-छोटे दुकानदार सड़क पर ही ठेला, खोमचा लगा अपनी दुकानें चलाने लगते हैं, वहीं वाहन संचालक भी सड़क पर वाहन खड़ी कर यात्रियों को वाहन में बैठाने व उतारने का कार्य करना शुरू कर देते हैं। वहीं दूसरी ओर बाइक या कार चालक भी यत्र-तत्र वाहन खड़ी कर अपने काम में व्यस्त हो जाते हैं। इस कारण बाजार में आए दिन जाम लगना स्वाभाविक है। वहीं लोगों को जाम से निजात दिलाने में प्रशासन उदासीन है जिसका खामियाजा आम लोगों को भुगतना पड़ता है।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024