बड़हरिया: तमाम बुराइयों से रोकता है रमजान के पाक महीने का रोजा

परवेज अख्तर/सिवान: रमजान बहुत ही अहम महीना है। इसकी फजीलत बयान करते हुए बड़हरिया मदरसा के मौलाना अकील खान मिस्बाही ने कहा कि रामजान इबादत का भी महीना है। जिसमें जहन्नुम का दरवाजा बंद कर दिया जाता है और जन्नत का दरवाजा खुला रहता है। इस माह में शैतान जंजीरों में जकड़ कर कैद कर दिया जाता है। इस महीने का तीन अशरा है- पहला रहमत, दूसरा मगफेरत व तीसरा जहन्नुम से आजादी का है। इस महीने में नेकियों का सवाब बढ़ जाता है। फर्ज का सवाब सत्तर फर्ज के बराबर और नफल का सवाब फर्ज के बराबर मिलता है।

रोजे से जिस्मानी और रूहानी दोनों फायदा है। रोजा रखने से जिस्मानी बीमारी से बचाव होता है और जहन्नुम की आग के लिए ढाल है। उन्होंने कहा कि जब इंसान रोजा रखकर नमाज अदा कर अपने गुनाहों से माफी मांगता है तो अल्लाह उसके गुनाहों को माफ कर देता है। रोजा तमाम बुराइयों को रोकता है। रोजा नेक बनाने के साथ-साथ दीन पर चलने का संदेश देता है। रामजान में दिन और रात सभी इबादत हैं। रामजान में रोजा रहकर गरीब, असहाय लोगों को मदद करनी चाहिए।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026