बड़हरिया: शशि बाला को सीटेट की परीक्षा में सफल होने पर स्वजनों में खुशी

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के बड़हरिया प्रखंड के डुमरी निवासी डाक विभाग के सेवानिवृत्त ओवरसियर (डाक अधिदर्शक) रंगीला प्रसाद यादव की छोटी बहू तथा शिक्षक शशिकांत कुमार की पत्नी शशि बाला ने केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (सीटेट) की परीक्षा में सफलता हासिल कर अन्य महिलाओं के लिए प्रेरणास्रोत बनी है। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा आयोजित सीटेट की परीक्षा में वह उत्कृष्ट प्रदर्शन क्षेत्र का नाम रोशन की है। शशिबाला को फर्स्ट पेपर में 70 प्रतिशत तथा द्वितीय पेपर में 60 प्रतिशत मिला है। उसकी सफलता पर स्वजनों में खुशी का माहौल है। शशिबाला सुदूर देहात में रहकर घर से ही परीक्षा की आनलाइन तैयारी की थी। इतना ही नहीं इस परीक्षा की तैयारी के साथ दो-दो बच्चों का पालन पोषण व गृह कार्य की जिम्मेवारी का भी निर्वहन करती थी।

शशिबाला ने बताया कि किसी भी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी के लिए टाइम मैनेजमेंट के साथ-साथ एकाग्रता बहुत ही जरूरी है। मैं जब भी कोई गृह कार्य अथवा भोजन बनाने का काम करती थी उस वक्त भी मोबाइल से आनलाइन निरंतर क्लास करती रहती थी। साथ ही प्रतिदिन कम से कम दो टेस्ट सीरीज को लैपटाप से हल करती, क्योंकि परीक्षा भी आनलाइन होनी थी। परीक्षा से संबंधित सभी विषयों की पढ़ाई प्रतिदिन रूटीन के अनुसार करती थी। प्रथम प्रयास में मात्र आठ अंक से सफलता से दूर रह गई थी लेकिन द्वितीय प्रयास में मेहनत रंग लाई और इस मुकाम तक पहुंंची। उसका मानना है कि मेहनत कभी बेकार नहीं जाता। वह सफलता का श्रेय अपनी मेहनत के साथ पूरे परिवार के मार्गदर्शन को देती है। ज्ञात हो कि शशिबाला के पति गोपालगंज में किसी विद्यालय में शिक्षक पद पर कार्यरत हैं।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026