परवेज अख्तर/सिवान:
जिले के बड़हरिया प्रखंड के लकड़ी टोले नूराहाता बांग्ला ग्राउंड में शाह-ए-अर्ज़ा फुटबॉल टूर्नामेंट- 2021के आयोजन को लेकर टूर्नामेंट अध्यक्ष इरफ़ान अली सैफी की अध्यक्षता में बैठक हुई.बैठक में सर्वसम्मति से टूर्नामेंट के तहत 11 फरवरी से 19 फरवरी तक मैच कराने का निर्णय लिया गया. श्री सैफी ने बताया कि 17 फरवरी को एक महिला मैच का आयोजन किया जायेगा. वहीं पुरुष फाइनल मैच 19 फरवरी को खेला जायेगा.
बैठक में टूर्नामेंट अध्यक्ष इरफ़ान अली सैफी, कोषाध्यक्ष रेयाज़ अली, टूर्नामेंट सदस्य लालबाबू, अतिकुर रहमान सैफी, ज़ुबैर सैफी, नौसाद, कादिर अली, अज़मत, फारूक अली, इमरान, इफ़्तेख़ार शाह, इश्तेयाक सैफी, बेलाल कुरैशी,अरमान कोहली, ज़ाफ़रान, कुलदीप राम, जियाउद्दीन, धनु अली, अजय यादव आदि मौजूद थे. बैठक में निर्णय लिया गया कि इस टूर्नामेंट में स्टेट लेवल की टीमें हिस्सा लेंंगी. श्री सैफी ने बताया कि इसके तहत नेपाल, चंपारण, मऊ, कुशीनगर, देवरिया, सीवान, गोपालगंज आदि की टीमों को आमंत्रित किया गया है.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…