बड़हरिया: कृष्ण व सुदामा नाटक का मंचन देख भावविभोर हुए दर्शक

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के बड़हरिया प्रखंड के कोइरीगांवा स्थित पुस्तकालय परिसर में दुर्गा पूजा समिति की ओर से सरगम कला मंच के कलाकारों ने बुधवार की रात में भगवान कृष्ण और सुदामा की मित्रता पर आधारित नाटक का सफल मंचन किया। इस दौरान कृष्ण-सुदामा की मित्रता का मंचन देखकर श्रद्धालु भाव विभोर हो गए। कलाकारों ने कृष्ण और सुदामा के बीच की मित्रता के कई दृष्टांत प्रस्तुत कर दर्शकों को बांधे रखा। लीला में शांति वन गुरुकुल में पढ़ाई पूरी करने के बाद कृष्ण द्वारिका के राजा बन गए और सुदामा का गरीब ब्राह्मण के रूप में दिन कटने लगा।

पत्नी के बार- बार कहने पर जब निर्धन सुदामा द्वारिकाधीश कृष्ण के दरबार में अपनी व्यथा के साथ द्वारिका पहुंचते हैं तो द्वार पर सुदामा द्वारा अपने आपको कृष्ण का बालसखा बताने सैनिकों, द्वारपालों व नगरवासियों द्वारा उनका उपहास उड़ाया गया। उसके बाद सुदामा आने की सूचना पर कृष्ण द्वारा उन्हें गला लगा दरबार लाकर उनका स्वागत किया गया। इस प्रकार दर्शक कृष्ण-सुदामा का अभिनय देख भावविभोर हो गए। इस मौके पर बाल्मीकि कुमार अश्विनी, शिक्षक विनोद कुमार, कल्याण कुमार , लाल साहेब शर्मा, धनंजय कुशवाहा, भारद्वाज कुमार सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित थे।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026