परवेज अख्तर/सिवान: जिले के बड़हरिया प्रखंड के लौवान गांव स्थित शिव मंदिर परिसर में चल रहे रुद्र महायज्ञ सह विश्वकर्मा प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ के आठवें दिन सोमवार की शाम कथा वाचिका शिवानी कृष्ण शुक्ला ने भगवान राम की बाल लीलाओं का वर्णन कर श्रोताओं को भाव विभोर कर दिया। उन्होंने भगवान राम की बाल लीला, भाइयों के साथ, प्रेम, गुरुकुल में पढ़ने, खेलने, माता-पिता व गुरुजनों के आज्ञा आदि पर प्रकाश डालते हुए उनके जीवन के समस्त संस्कारों से लोगों को अवगत कराया।
कथावाचिका ने ताड़का, अहिल्या का उद्धार की कथा सुना श्रोताओं में भक्ति रस भर दिया। इस मौके पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष राहुल तिवारी, मुकेश कुमार बंटी, पूर्व जिला अध्यक्ष डा. अनिल कुमार गिरि, यज्ञ समिति के अध्यक्ष प्रमोद सिंह, कोषाध्यक्ष राजेश शर्मा, समाजसेवी सह शिक्षक किशोर श्रीवास्तव, मिथिलेश सिंह, पवन सिंह समेत काफी संख्या में लोग उपस्थित थे।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…