सिवान में हर्षोल्लास के साथ बकरीद मना, सभी मुसलमान भाईयों ने घरों में अदा की ईद की नमाज

परवेज अख्तर/सिवान: कुर्बानी का त्यौहार ईद-उल-अजहा का नमाज कोरोना संक्रमण के गाइड लाइन के तहत मुसलमान भाईयों ने अपने अपने घरों में अदा की. चिस्तिया जामा मस्जिद के खजांची खुर्शेद आलम व सदर मुंशी मियां ने अपने अपने घरों में नमाज अदा कर औरों के लिये भी प्रेरणा के श्रोत बने. खुर्शेद आलम ने नमाज अदा करने के बाद कहा सभी मुसलमान भाईयों ने अपने अपने घरों में बकरीद का नमाज अदा कर देश की सलामती और कोरोना को देश से समाप्त करने की दुवाये मांगी. उन्होंने कहा कोरोना मुक्त भारत की कामना की गयी और टीका लगवाने पर जोर दिया गया.

भगवानपुर हाट पूरे प्रखंड क्षेत्र में हर्षोल्लास के साथ शान्तिपूर्वक बकरीद का त्यौहार मनाई जा रही है. सुबह से हीं लोग अपने अजीज को कुर्बान करने में ब्यस्त दिखे. प्रशासन के मनाही के कारण सार्वजनिक तौर पर ईदगाहों में बकरीद की नमाज अदा नहीं की. हुसैनगंज के सभी गांवों में बकरीद पर घरों में ही नमाज़ अदा किये. हुसैनगंज के फाजिलपुर के शेख मुहल्ला में मो.क्यूम अहमद के मकान में नमाज़ अदा किया गया. स्थानीय मस्जिद के इमाम मौलाना शहादत हुसैन के नेतृत्व में साजिद हुसैन, मो. आशिक अली, मो. मेहताब आलम, शेख मो. नईम अहमद, मो. आरिफ़, शेख मो. क्यूम, हामिद रजा, सरवर अली, मकसूद आलम सहित अन्य ने नमाज़ अदा किया.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026