परवेज़ अख्तर/सिवान: नगर थाना क्षेत्र के व्यवहार न्यायालय के समीप मिट्टी के समान की बिक्री कर रहे युवक की तीन से चार लोगों ने मोबाइल छीन ली और फरार हो गए। पीड़ित युवक मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बालचंदहाता गांव निवासी शंभू पंडित का पुत्र राजू कुमार है।राजू ने बताया कि मैं मिट्टी से बने समान की बिक्री कर रहा था। तभी एक ग्राहक आया और समान खरीद कर चल गया।
पुनः तीन से चार की संख्या में वह अन्य युवकों के साथ आया और कहने लगा कि मेरा मोबाइल छूट गया है। इसके बाद मेरे सामान की जांच की लेकिन मोबाइल हीं मिला। इसके बाद जबरन सभी ने मेरा मोबाइल छीन लिया जब मैंने विरोध किया तो मारपीट शुरू कर दिए। जब मैंने शोर मचाया तो सभी फरार हो गए। वहीं स्थानीय लोगों ने बताया कि मोबाइल छीनने वाले शास्त्री नगर के हैं।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…