बलेथा गढ़पट्टी: सड़क व छज्जा को लेकर दो पक्षों में मारपीट, आठ घायल

परवेज़ अख्तर/सिवान: मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बलेथा गढ़पट्टी गांव में शनिवार की सुबह सड़क व छज्जा को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। मारपीट के दौरान दोनों पक्ष से आठ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें स्थानीय लोगों ने इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनका इलाज चल रहा है। घायल में एक पक्ष से रामाकांत महतो, अक्षय कुमार ,कंचन महतो जबकि दूसरे पक्ष से अनिल कुमार,कन्हैया महतो,पप्पू कुमार,बसंती देवी और गौतम कुमार शामिल हैं। घटना के संबंध में एक पक्ष के रामाकांत महतो ने बताया कि हम लोगों की दो कट्ठा आठ धूर भूमि है।

इसमें हम सभी नए मकान का निर्माण करवा रहे हैं,लेकिन मेरे पट्टीदारी द्वारा उसमें छज्जा नहीं निकलने दिया जा रहा है। बार-बार उसे तोड़ दिया जा रहा है।जबकि दूसरे पक्ष से कन्हैया महतो का कहना था कि वे लोग हम लोगों को आने जाने के लिए सड़क नहीं दे रहे हैं और जब भी हम लोग सड़क की मांग कर रहे हैं तो वह लोग मारपीट पर उतारू हो जा रहे हैं।जहां सुबह भी सड़क को लेकर हम लोगों ने मांग की तो भवन निर्माण के लिए आए बांस से उन लोगों द्वारा मारपीट की गई। इसमें हम लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026