परवेज अख्तर/सिवान: ज़िले के महाराजगंज थाना क्षेत्र के बलिया पोखरा गांव में बाइक पर सवार व्यक्ति पर बंदरो ने हमला कर दिया. जिससे अनियंत्रित होकर चालक गिर गया. घटना में बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया. आनन फानन में स्थानीय लोगों ने स्वास्थ केंद्र में भर्ती कराया. जहां स्तिथि गंभीर होने के कारण डाक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल रेफर कर दिया.
घायल की पहचान बलिया पोखरा निवासी रमेश तिवारी के रूप में हुई हैं.घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार बाइक सवार व्यक्ति महाराजगंज जाने के लिए निकला था.उसी दौरान घर से कुछ दूरी पर बंदरो ने हमला कर दिया. जिससे बाइक सवार गिर गया.बाइक सवार व्यक्ति की मुंह और पैर में गंभीर चोट आई हैं. डाक्टरों ने बताया की पैर टूट गया है.बेहतर उपचार किया गया हैं.सर में भी हल्की चोट हैं.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…