परवेज़ अख्तर/सिवान :- जिले के जीरादेई थाना क्षेत्र के भैंसाखाल गांव में बुधवार को दो पट्टीदारों के बीच कहासुनी हो गई। इस दौरान दूसरे पक्ष के लोगों ने दो सगे भाईयों को चाकू से प्रहार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। साथ ही लाठी-डंडे से जमकर पिटाई भी की। बीच बचाव करने पहुंची बहन को भी नहीं बख्शा। उसे भी पीट कर घायल कर दिया। घटना का कारण जामुन तोड़ने को विवाद बताया जाता है। बताया जाता है कि भैंसाखाल निवासी गौतम यादव का पुत्र ब्रजेश कुमार यादव अपने बगीचे में जामुन की रखवाली कर रहे थे। इसी बीच उनके पट्टीदार क्रमश: शिव शंकर यादव,रोहित कुमार यादव, विशाल कुमार यादव आदि से कहासुनी हो गई और बात बढ़कर मारपीट तक पहुंच गई। इस दौरान उक्त सभी लोगों ने ब्रजेश कुमार यादव को लाठी डंडा से पिटाई करने लगे और चाकू से हमला कर घायल कर दिया। हो हल्ला करने की आवाज सुनकर घायल युवक का बड़ा भाई मुकेश कुमार यादव बीच बचाव करने आया तो उन्हें भी लाठी-डंडा तथा चाकू से हमला कर घायल कर दिया। भाइयों की खून से लथपथ देख उसकी बहन रिंकू कुमारी आई तो उसे भी हमलावरों ने घायल कर दिया। सभी घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। समाचार लिखे जाने तक पुलिस घायलों का फर्द बयान नहीं ली थी।[sg_popup id=”5″ event=”onload”][/sg_popup]
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…