महराजगंज

महावीरी मेले में आर्केस्ट्रा पर पूरी तरह रहेगा प्रतिबंध

परवेज अख्तर/सिवान : जिले के महाराजगंज प्रखंड के पटेढ़ा में 23 को लगने वाले महावीरी मेले के मद्देनजर शुक्रवार को थाना परिसर में एएसपी संजय कुमार ने ग्रामीणों के साथ बैठक कर मेला संबंधित आवश्यक दिशा निर्देश दिया। एएसपी ने अखाड़ेधारियों से कहा कि मेले में आर्केस्ट्रा पर पूरी तरह प्रतिबंध रहेगा। यदि कोई अखाड़ेधारी आर्केस्ट्रा का संचालन करता है तो उस पर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी। ग्रामीणों ने कहा कि मेले स्थान के अगल-बगल चोरी छिपे अवैध शराब की ब्रिकी की जा रही है, उस पर रोक लगाई जाए, जिस पर एएसपी ने थानाध्यक्ष को निर्देश दिया कि उक्त स्थानों पर छापेमारी कर इस कांड में संलिप्त लोगों को शीघ्र गिरफ्तार किया जाए। एएसपी ने कहा कि अखाड़े को सौहार्दपूर्ण निकालें। इसमें किसी प्रकार की आपसी वैमनस्य न रहे। मेले में जगह-जगह मजिस्ट्रेट के नेतृत्व में पुलिस बल तैनात रहेंगे। बैठक में बीडीओ नंद किशोर साह, थानाध्यक्ष अनिल कुमार मिश्र, सअनि मुरारी सिंह, प्रमोद राम, मुखिया उमेश शाही, मुखिया अजीत कुमार प्रसाद उर्फ आजादी, पूर्व मुखिया आलोक सिंह,सरपंच अशोक दुबे, निशिकांत शाही, शंकर तिवारी, वकील प्रसाद,भीम सिंह, मकसूद अंसारी, अजय पटेल, रामदेव महतो आदि उपस्थित थे।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026