बंगाल, असम और केरल में लौटी सरकारें, सर्बानंद सोनोवाल फिर बनेंगे CM

डेस्क: देश में जारी कोरोना की दूसरी लहर के बीच में पांच राज्यों के चुनाव परिणाम आ रहे हैं. पश्चिम बंगाल समेत 5 राज्यों के विधानसभा चुनावों के वोटों की गिनती जारी है. इन राज्यों से अब तक मिले रुझानों में जनता ने तीन राज्यों में सत्ताधारी दल को ही वापस लाने के संकेत दे दिए हैं. पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी एक बार फिर से हैट्रिक लगाती दिख रही हैं, जबकि, बीजेपी असम में एक बार फिर से स्पष्ट बहुमत की ओर पहुंच रही है. बंगाल में टीएमसी 200 से ज्यादा सीटों पर आगे चल रही है.

असम में बीजेपी 126 में से 80 सीटों पर आगे चल रही है. इसके अलावा केरल में भी लेफ्ट सरकार की वापसी होती दिख रही है. हालांकि केंद्र शासित पुडुचेरी में पहली बार बीजेपी सरकार बना सकती है, जबकि तमिलनाडु में डीएमके-कांग्रेस गठबंधन बड़ी जीत के साथ सत्ता में आ रहा है. इन पांच राज्यों के चुनाव के बीच में सबसे ज्यादा लोगों का ध्यान बंगाल चुनाव पर था. यहां बीजेपी ने अपने प्रचार प्रसार में अपनी पूरी ताकत छोंक दी थी और दावा किया था कि बंगाल में 200 से ज्यादा सीटें लाएंगे लेकिन अब स्थिति साफ उलट दिख रही है. ऐसे में बीजेपी के लिएअच्छी खबर यह है कि असम में बीजेपी एक बार फिर से सत्ता में आ रही है.

असम में 62 सीटों पर बीजेपी आगे चल रही है, जबकि असम गण परिषद 10 सीटों पर आगे चल रही है. वहीं यूपीए 38 सीटों पर आगे चल रहा है, जिसमें से कांग्रेस ने 25 सीटों पर बढ़त कायम की है. असम के सीएम सर्बानंद सोनोवाल ने रुझानों में बढ़त मिलते ही ट्वीट किया है, ‘मैं स्पष्ट रूप से कह सकता हूं कि असम में बीजेपी सरकार बनाएगी. हम अपने सहयोगी असम गण परिषद और यूपीपीएल के साथ मिलकर सरकार बनाने वाले हैं.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026