जिला

बाइक की आमने सामने की भिड़ंत में बैंक कर्मी गंभीर

परवेज अख्तर/सिवान : जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के छोटपुर चौराहे के समीप शुक्रवार को दो बाइकों की आमने सामने की भिडंत में एक बैंककर्मी गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल बैंककर्मी की पहचान थाना क्षेत्र के कर्णपुरा निवासी 52 वर्षीय सैयद इमदाद हुसैन के रूप में हुई है। घायल बैंककर्मी शहर के उत्तर बिहार ग्रामीण बैंक की प्रधान शाखा में उपशाखा प्रबंधक के पद पर कार्यरत है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि शुक्रवार की दोपहर इमदाद हुसैन लंच करने के लिए बाइक से अपने घर कर्णपुरा जा रहे थे। वे थानाक्षेत्र के छोटपुर चौराहे के समीप पहुंचे ही थे कि गोपालगंज की तरफ से आ रही तेज रफ्तार की बाइक से जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर के बाद वे गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की सहायता से उसे इलाज के लिये सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं सहकर्मी के घायल होने की खबर सुनकर सभी बैंककर्मी हाल जानने के लिये सदर अस्पताल पहुंच रहे थे। बताया जाता है कि दूसरे बाइक सवार को आंशिक चोट लगी थी। जिसको इलाज के बाद घर भेज दिया गया। खबर प्रेषण तक घायल बैंककर्मी का इलाज चल रहा था।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024