परवेज अख्तर/सिवान: जिले के बड़हरिया थाना क्षेत्र के लकड़ी दरगाह स्थित मजार के लिए वक्फ बोर्ड द्वारा गठित प्रबंधन समिति के मनोनीत अध्यक्ष सेराजुल हक को कुछ शरारती तत्वों ने मारपीट कर घायल कर दिया। इस मामले में पीड़ित सेराजुल हक ने थाना में आवेदन देकर फजले सरवर, इफ्तिखार अहमद, मेहंदी हसन, दिलशेर अहमद, संतोष चौहान, संजय जायसवाल सहित 12 लोगों को आरोपित किया है।
इस संबंध में थानाध्यक्ष पंकज कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। ज्ञात हो कि सेराजुल हक को प्रबंध समिति के अध्यक्ष मनोनीत होने के बाद कुछ लोग नाराज चल रहे थे। इसको लेकर दो पक्षों में विवाद को देखते हुए रविवार को एसडीओ सुनील कुमार व एसडीपीओ फिरोज आलम पहुंच दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर शांत कर दिया था।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…