परवेज अख्तर/सिवान: जिले के बड़हरिया प्रखंड के बाबुहाता महावीरी मेला के दौरान मंगलवार की शाम किसी बात को लेकर दो पक्षों में झड़प हो गई। इसमें दोनों पक्षों से करीब दो-तीन लोग आंशिक रूप से घायल हो गए। इसकी सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच स्थिति को नियंत्रित कर लिया। वहींजनप्रतिनिधियों द्वारा घायलों का उपचार स्थानीय अस्पताल में कराया गया।बताया जाता है कि बाबूहाता में महावीरी मेला था। इस दौरान शेखपुरा मस्जिद के समीप दो पक्षों में किसी बात काे लेकर विवाद हो गया। इस दौरान दो-तीन लोगों को हल्की चोटें आई जिनका इलाज स्थानीय अस्पताल में कराया गया। इस घटना के दौरान अफरातफरी मच गई।
घटना की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष पंकज कुमार, बीडीओ प्रणव कुमार गिरि, राजस्व पदाधिकारी राकेश आनंद मौके पर पहुंच मामले को शांत कराया। साथ ही घटना की सूचना वरीय पदाधिकारी को दी। सूचना मिलते ही डीएम मुकुल कुमार गुप्ता, एसपी शैलेश कुमार सिन्हा, एसडीओ सुनील कुमार, एसडीपीओ फिरोज आलम समेत अन्य पदाधिकारी पहुंच घटना की जानकारी ली तथा लोगों को माहौल शांत बनाने को कहा। समाचार प्रेषण तक पुलिस घटनास्थल कैंप कर रही है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…