परवेज अख्तर/सिवान: जिले के बड़हरिया प्रखंड के एनपीएस महम्मदपुर में शनिवार को विद्यालय शिक्षा समिति के सदस्यों की बैठक आयोजित की गई. बैठक में विद्यालय में अध्ययनरत बच्चों की उपस्थिति पर जोर दिया गया. विद्यालय के प्रधानाध्यापक राजन कुमार सिंह ने बताया कि बच्चों की उपस्थिति विद्यालय में शत प्रतिशत हो. इसके लिए शिक्षकों के साथ ही, शिक्षा समिति के सभी सदस्यों को सक्रिय होना होगा.
विकास मद की राशि खर्च करने पर विचार-विमर्श किया. इसके अलावे विद्यालय की चहारदीवारी, परिसर की साफ-सफाई, कक्षा में ब्लैक बोर्ड की मरम्मत व पेंटिंग कराने पर विचार-विमर्श किया गया. बैठक की अध्यक्षता शिक्षा समिति के अध्यक्ष चंद्रमा यादव ने की. मौके पर एचएम राजन कुमार सिंह, शिक्षक मो वाजेह, सचिव बूटन देवी, गणेश साह, किशोर सिंह, सच्चिदानंद सिंह, देव कुमार सिंह, उमा देवी,सोना देवी, मंजू देवी, अंजू देवी सहित अन्य समिति सदस्य उपस्थित थे.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…